दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के जलालाबाद निवासी जयप्रकाश राम की झोपड़ी में गुरुवार की रात अचानक आग लगने से 7000 नगदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सबकुछ जलकर राख हो गया। दुल्लहपुर थाने पर पीड़ित ने लिखित सूचना दी। बताया मड़ई में परिवार के लोग सो रहे थे कि रात साढे ग्यारह बजे आग लग गई। शोर मचाते हुए सभी लोग बाहर आ गए। जब तक लोग पहुंचते तबतक सात हजार नगदी समेत कपड़ा, अनाज, विस्तर समेत ठेला गाड़ी और खाने -पीने का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। ठेला चलाकर पीड़ित अपने परिवार का खर्च उठाता था। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जाएगी।