फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक को पुलिस ने बरामद किया, परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार के वार्ड नंबर-दो पटखौलिया मुहल्ला से बुधवार को लापता हुए युवक को पुलिस ने रविवार की सुबह सिटी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। दोपहर में परिजनों को सुर्पुद कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि पटखौलिया मुहल्ला निवासी नरसिंह (30) किसी बात से नाराज होकर बीते 15 जनवरी को घर से चला गया था। परिवार के लोगों ने आसपास क्षेत्रों में उसकी खोजबीन करने के साथ नाते-रिश्तेदारियों में उसके संबंध में पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। इसी क्रम में रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे गाजीपुर रेलवे स्टेशन से नरसिंह को बरामद कर कोतवाली ले आई। इसके बाद परिजनों को सूचना दिया। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवक नरसिंह को गाजीपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया है। दोपहर में उसे उसकी माता कालिका देवी पत्नी श्याम राम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें