फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग, पांच मवेशी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के उतरौली गांव के नगसर रोड किनारे स्थित एक झोपड़ी में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लगने से दो झोपड़ियों सहित उसमें रखा हजारों का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग से दो भैंस, एक गाय तथा दो पड़िया गंभीर रूप से झुलस गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मालूम हो कि उतरौली गांव निवासी गुड्डू राजभर नगसर रोड किनारे झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहता है। रोज की तरह शनिवार की रात भी खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गया। रात करीब दस बजे किसी कार्य से झोपड़ी से बाहर निकला तो मवेशी बंधे झोपड़ी से धुआं निकलता जैसा दिखाई दिया तो सोचा की शायद कोहरा है और जानवरों को देखकर झोपड़ी में जाने लगा। इसी दौरान आग की लपटें उठने लगी। यह देख वह शोर मचाने लगा। आवास सुनकर पास-पड़ोस के लोगों की नींद टूट गई और वे भी दौड़कर मौके पर पहुंच गए। जब तक लोग आग पर काबू पाने की तैयारी करते, तब तक बगल में स्थित गुड्डू की दूसरी झोपड़ी में भी आग लग गई। लोगों ने किसी तरह से अंदर बंधे मवेशियों को बाहर निकाला। दो घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना में दो भैंस, एक गाय एवं दो पड़िया गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि गृहस्थी का हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने पशुओं का इलाज शुरू कर दिया। रविवार को राजस्व कर्मी ने पहुंचकर मौका-मुआयना कर अगलगी की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें