फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों से नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर एवं बारापुर गांव में स्थित दो मकानों को मंगलवार की रात चोरों ने खंगाला। इस दौरान एक लाख 15 हजार नकदी सहित करीब पांच लाख के जेवरात उठा ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि नसीरुद्दीनपुर गांव निवासी रमाकांत सिंह का परिवार रोज की तरह मगंलवार की रात भी खाना खाकर अपने-अपने कमरा में सो गया। देर रात किसी समय चोर शायद दीवार फांदकर घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने घर के उन कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, जिसमें परिवार के लोग सोए थे। एक कमरा में रखा बड़ा बक्सा को तोड़कर उसमें रखा गए एक लाख 15 हजार नगदी के साथ सोने का हार, चेन, कान का झाला आदि लेकर चम्पत हो गए। देर रात तीन बजे रामाकांत सिंह के पुत्र संजय सिंह की घर के सामने स्थित पोल्ट्री फार्म पर मुर्गा लेने के लिए पहुंचे वाहन के चालक ने ने फोन किया। तब वह कमरा से निकलने के लिए दरवाजा खोलना चाहा तो देखा कि बाहर से बंद था। आवाज लगाकर दरवाजा खोलने के लिए कहा। उसकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग जग गए और जब कमरा से बाहर निकलना चाहा तो पता कि बाहर से बंद था। लोगों की आवाज सुनकर घर के बाहर बरामदा में सो रहे रमाकांत सिंह ने दरवाजा खोला। लोग कमरा में पहुंचे तो देखा की बक्सा टूटा हुआ था। परिजनों ने तत्काल 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने चोरी हुए सामानों जांच-पड़ताल कर बाहर फेंके गए सामानों को देखा। उधर इसी रात चोर बारापुर निवासी दीपन राम के मकान में चोर घुस गए। परिजनों के जगने पर चोर हजारों का जेवरात लेकर भाग निकले। इस मामले में पीड़ित रमाकांत सिंह और दीपन राम ने थाना में चोरी की तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पन्नग भूषण ओझा ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें