दुल्लहपुर। जलालाबाद स्थित एक प्राइवेट बैंक में लोन का पैसा जमा करने को लेकर हुए विववाद में एक युवक ने बैंक कर्मी का कान काट दिया। घायल बैंक कर्मी को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित प्राइवेट बैंक एआरएस इंडिया की शाखा में सोमवार की शाम लोन का पैसा जमा करने की बात को लेकर बैंक कर्मी और एक युवक के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ती चली गई और दोनों में नोकझोंक शुरू हो गया। इस पर गुस्साए युवक ने दांत से बैंक कर्मी का कान काटकर अलग कर दिया तथा वहां से फरार हो गया। घायल बैंककर्मी को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जलालाबाद में एआरएस इंडिया निधि नाम से बैंक की शाखा है। इसमें अन्य कर्मचारियों के साथ ही मिर्जापुर जनपद के मोहित मौर्या भी तैनात है। उक्त बैंक में लोन सहित पैसे का लेन-देन होता है। जलालाबाद खोजवां गांव निवासी सुनील चौहान ने उस शाखा से लोन लिया है। सोमवार की देर शाम वह वह शाखा में पहुंचा तो बैंक कर्मी मोहित ने उससे लोन का पैसा जमा करने के लिए कहा। इसको लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। मामला शांत होने की बजाय बढ़ता ही गया। इसी बीच गुस्साए सुनील ने दांत से बैंक कर्मी के कान को काटकर अलग कर दिया। इस घटना के बाद मौजूद अन्य कर्मचारी अवाक रह गए। जब तक युवक को पकड़ने की सोचते तब तक वह फरार गया। घायल कर्मी को उपचार के लिए मऊ ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित बैंक कर्मी की तरफ से दी गई