भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मछटी गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान ढाई हजार नकदी और हजारों को जेवरात उठा ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
मछटी गांव निवासी अमीना देवी का परिवार रोज की तरह सोमवार की रात भी खाना खाकर सो गया। देर रात किसी समय चोर सेंध मारकर कमरा में घुस गए और अंदर रखा तीन अटैची उठा ले गए। गांव के बाहर अटैचियों को तोड़कर उसमें रखा नकदी और हजारों के जेवरात लेकर चम्पत हो गए। इसके बाद चोरों ने इसी गांव के निवासी शमशेर के मकान से एक हजार नकदी चुरा ले गए। पीड़ितों को सुबह जगने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता अमीना ने बताया कि चोर डेड़ हजार नकदी, सोने का ढाई भर का हार, झुमका, नथिनी, बाली स हित हजारों को जेवरात उठा ले गए। शमशेर ने बताया कि चोर एक हजार नकदी लेकर चम्पत हो गए। पीड़ितों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की तरफ से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।