फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति और सुरक्षा के साथ अपराध-भयमुक्त वातावरण सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में शांति और सुरक्षा के साथ ही अपराध व भयमुक्त वातावरण सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। आज समाज का हर वर्ग स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा है। दलितों, पिछड़ों, वंचितों में सरकार के प्रति विश्वास की भावना मजबूत हुई है।
विज्ञापन

ये बातें संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत छावनी लाइन स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने मंगलवार को कहीं। उन्होंने कहा कि गुंडाराज, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कानून व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश नजीर बन चुका है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, दलितों, पिछड़ों की हितैषी बनकर उनके वोट हासिल कर स्वयं का विकास करने वाले आज बेनकाब हो चुके हैं। उनकी राजनीतिक छवि धूमिल हो चुकी है। जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि आज दलित और समाज के कमजोर वर्ग के लोग मान-सम्मान के साथ पार्टी से जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर रंजीत रावत, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सुरेश बिंद, रुद्रप्रताप सिंह, शीला सोनकर, हरिनाथ सोनकर, श्याम नारायण राम, शशिकांत शर्मा, प्रीति रावत, अमित सिद्धार्थ, पंकज सिन्हा, अच्छेलाल सरोज, देवचंद राम, राममूर्ति बांसफोर, जगदीश प्रसाद, अरविंद, रवि रैना, नागेंद्र निगम आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत व आभार ज्ञापन पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय तथा संचालन अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष शैलेष कुमार राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें