मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के चंदनी गांव में गुरुवार की देर शाम गोली मारकर युवक को घायल करने के मामले में पिता ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार को तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में तलाश में जुट गई। घायल का उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है।
इलाके के चंदनी निवासी प्रमोद कुमार राय के पुत्र प्रशांत कुमार राय (25) को गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बाइक बाइक सवारों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में घायल के पिता प्रमोद कुमार राय ने शुक्रवार को कोतवाली में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया कि चंदनी गांव के राजेश यादव उर्फ गोल्डेन ने फोन करके मेरे पुत्र धनंजय को गांव के बाहर ट्यूबवेल पर बुलाया। वहां पर उसके साथ सोनू यादव उर्फ बागी निवासी सूरतापुर एवं एक अज्ञात व्यक्ति भी था। इन लोगों ने हमारे बेटे पर तमंचा से फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे, तब तक हमलावर भाग निकले थे। गोली हाथ को छेदते हुए पेट में लगी थी। ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। इस संबंध कोतवाल धर्मेन्द्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधा दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है। बताया कि आरोपी राजेश यादव और गोली से घायल धनंजय के खिलाफ पहले से आपराधिक मामला दर्ज है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
....