फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ के जवानों ने युवक को ट्रेन से दिया धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। यूसुफपुर रेलवे स्टेशन एवं शहबाजकुली के बीच शुक्रवार की दोपहर में मीरगंज रेलवे क्रासिंग के पास आरपीएफ के जवानों ने एक युवक को धक्का देकर चलती ट्रेन से गिरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद में चल रहा है। टड़वा निवासी संजय कुमार बिंद (25) ने बताया कि वह शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस काफी विलम्ब से सुबह साढ़े आठ बजे के बजाय दोपहर में ढाई बजे युसूफपुर स्टेशन पर आई। गाजीपुर जाने के लिए मैं टीटीई से बात कर स्लीपर बोगी में सवार हो गया। टीटीई के जाने के बाद आए आरपीएफ के जवानों ने मीरगंज रेलवे क्रासिंग के पास चेनपुलिंग करने वाले कहते हुए ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे मैं गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणो ने 102 एम्बुलेंस को सूचना देकर मुझे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद भेजवाया। बताया कि इस मामले से मैंने पुलिस को अवगत नहीं कराया है।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें