फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की रिपोर्ट दर्ज न करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली के कपूरपुर मुहल्ला निवासी लीलावती देवी ने डीएम-एसपी, आईजी वाराणसी सहित प्रमुख सचिव जनसुनवाई को पत्र भेजाि सूद माफियाओं की ओर से उसके पति का अपहरण करने का आरोप लगाया है। उच्चाधिकारियों का यह भी बताया है कि पुलिस अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली की जा रही है।
विज्ञापन

पत्रक में पत्नी लीलावती ने कहा कि उनके पति रमेश कुमार जायसवाल नगर के खजुरिया में स्थित बियर की दुकान में सेल्समैन है। 17 जुलाई को घर से यह कहकर निकले कि वह रौजा पर किसी व्यक्ति से मिलने के लिए जा रहे हैं। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो हम लोग परेशान हो गए। उनकी इधर-उधर खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चला। इस पर रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर भी उनकी कोई खबर नहीं मिली। पति के गायब होने से पहले 12 जुलाई की रात करीब दस बजे खालिसपुर गांव का एक सूद माफिया अपने कुछ साथियों के साथ घर आया था। उन्होंने उनके पति से कहा कि उनका दस लाख ब्याज लौटा दो अथवा अपना मकान और गांव में स्थित जमीन उन्हें दे दो, वरना तुम्हें और तुम्हारे परिवार वालों को गायब कर जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद वह लौट गए थे। महिला ने कहा कि उन्हें संदेह है कि उन्हीं लोगों ने उसके पति का अपहरण किया है। उन्होंने कहा कि कोतवाली में कई बार अपहरण की तहरीर दी, लेकिन पुलिस यह कह रही है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होगी, अपहरण का नहीं। इससे हम कानून व्यवस्था से निराश है। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उनके पति को सकुशल बरामद किया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें