फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैतिक शिक्षा से अपराध मुक्त समाज का निर्माण संभव : भगवान भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। नैतिक शिक्षा के माध्यम से अपराध मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। ये बातें माउंट आबू, राजस्थान से आए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोगी ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने जलालाबाद स्थित एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुसंग, व्यसन, सिनेमा, मोबाइल और फैशन के प्रभाव से युवा पीढ़ी भटक रही है। काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या और नफरत जैसे मनोविकारों के वशीभूत होकर अपराध जन्म लेते हैं। नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिकता के माध्यम से इन विकारों पर नियंत्रण पाया जा सकता है और युवाओं को सही दिशा दी जा सकती है। ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र की प्रभारी बीके आरती बहन ने बताया कि भगवान भाई अब तक आठ हजार से अधिक स्कूल-कॉलेजों और एक हजार से अधिक जेलों में नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ा चुके हैं। इस अवसर पर श्रीराम नगीना यादव, बीके शक्ति बहन, बीके विसर्जन भाई, बीके शिवकुमार भाई, मुन्ना भाई आदि मौजूद रहे। अंत में भगवान भाई ने मन को एकाग्र करने के लिए राजयोग मेडिटेशन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें