फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा के लिए आवाज करनी होगी बुलंद

विज्ञापन
शहर के सरजू पांडेय पार्क में धरना देते भाकपा माले के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
धर्म संसद पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडेय पार्क में शनिवार को धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि जीएसटी की जबरदस्त मार कमरतोड़ महंगाई थोपने वाली है। जीएसटी की दर को कम करने, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने 17 से 19 दिसंबर तक हरिद्वार में आयोजित तथाकथित धर्म संसद के माध्यम से एक समुदाय के खिलाफ घृणा और नफ़रत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस तरह के धर्म संसद के आयोजन पर रोक लगाने की मांग उठाई। इस अवसर पर राजेश वनवासी, मंजू गोंड, मनोज कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, रामअशीष बिंद, सत्येंद्र कुमार, प्रदीप रावत, शकुंतला देवी, किरन देवी, अनुज कुमार ने विचार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित दो सूत्रीय मांग पत्र सक्षम अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें