फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं मिला कोरोना संक्रमित, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में रविवार को एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। वहीं होम आईसोलेट एक मरीज के स्वस्थ होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या अब आठ ही शेष रह चुकी है। जबकि 32 संदिग्धों का स्वैब आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। वहीं 33 किशोरों को प्रथम और 1147 को दूूसरा डोज लगा। साथ ही 156 ने बूस्टर डोज लिया। इसके अलावा 18 से 60 वर्ष के 89 को कोरोना का पहला डोज और 1337 को दूसरा डोज लगा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी थी। फरवरी माह के प्रथम सप्ताह से ही संक्रमित मरीजों का आंकड़ा जहां लगातार बढ़ रहा था। वहीं धीरे- धीरे मौत भी आंकड़ा बढ़ रहा था। ऐसे में 2511 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। जबकि 12 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। हलांकि 2463 संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग मरीजों के बढ़ते आंकड़ों को कम करने के लिए लगतार जांच और टीकाकरण के अभियान को जारी रखा था, जो अभी भी लगातार चल रहा है। ऐसे में एक भी मरीज नहीं मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। बावजूद एहतियात के साथ सतर्कता काफी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें