फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के लिए 30 बेड का लेवल वन का हॉस्पिटल बना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग़ाजीपुर। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रकाश ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिले में कोविड-19 को लेकर लेवल वन का हॉस्पिटल बनाने का निर्देश जारी किया है। इस क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद में 30 बेड का कोविड-19 लेवल वन हॉस्पिटल में कन्वर्ट कर दिया गया है। इसके लिए उक्त हॉस्पिटल को एक दिन पूर्व खाली कराकर ब्लीचिंग पाउडर से सेनेटाइज कराने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और एसीएमओ डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि लेवल वन का हॉस्पिटल बनाए जाने के बाद यहां पर तीन शिफ्ट में चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल के कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। इसको लेकर रविवार को ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया कि आने वाले समय में अगर कोई पॉजिटिव मरीज आ जाता है तो उसे किस प्रकार से चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। उसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।साथ ही इन कर्मचारियों को मास्क और किट पहनाकर भी प्रशिक्षित किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष राय ने बताया कि लेवल वन के इस हॉस्पिटल के लिए कुल 24 डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। इसमें पांच बेड पर एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि कुल तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है जिसमें से प्रत्येक शिफ्ट में दो चिकित्सा अधिकारी, दो स्टाफ नर्स,एक वार्ड ब्वॉय और दो स्वीपर की ड्यूटी लगाई गई है। पहली शिफ्ट सुबह आठ से सायं चार बजे, दूसरा शाम चार से रात 12 बजे, तीसरी शिफ्ट रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक चलेगी। इसके साथ ही फार्मासिस्ट की ड्यूटी सुबह आठ से रात आठ तक रहेगी। इस प्रशिक्षण में डा. अखिलेश, डा. रोहन वर्मा, डा. अमित, डा.शशांक शर्मा, डा. सुरेंद्र चौहान, बीपीएम संजीव कुमार, चंदन राम, प्रशांत राय, वंदना मसीह, गीता यादव, मंजू चौहान, मंजू राय, प्रवीण कुमार, गंगासागर, कबीर अहमद खां, अजय सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें