दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली के प्रदुमपुर गांव में धार्मिक स्थल पर नेमप्लेट लगाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ बुधवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज कर ली।
कोतवाल श्यामजी यादव ने बताया कि संदीप सिंह की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संदीप सिंह ने तहरीर देकर बताया कि रामसिंहपुर चट्टी स्थित एक धार्मिक स्थल पर एक परिवार द्वारा नाम प्लेट लगा दी गई थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल ने बताया कि तहरीर पर इम्तियाज, मुस्तफा अंसारी और फत्तेह अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।