फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कंटेनर से आठ किमी तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मिर्जाबाद चट्टी से होकर गुजरता कंटेनर लदा ट्रेलर व लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
भांवरकोल। क्षेत्र में शनिवार को राजमार्ग संख्या-31 पर एक बड़े कंटेनर के कारण चार घंटे तक आठ किमी लंबा जाम लग गया। कंटेनर मुहम्मदाबाद से भरौली की ओर जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे पखनपुरा सिक्स लेन से आगे बढ़ते ही यातायात बाधित होना शुरू हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष राय ने बताया कि भारी वाहन के धीमी गति से निकलने के कारण पखनपुरा से सलारपुर तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कंटेनर साढ़े तीन बजे के आसपास मिर्जाबाद के पास पहुंचा, तब तक जाम सात-आठ किलोमीटर तक फैल चुका था, जिससे दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक यातायात प्रभावित रहा। पखनपुरा पुलिया के पास यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिसकर्मी जाम हटाने में जुटे रहे। थाना प्रभारी ने कहा कि कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य कराई गई और आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें