विद्युत वितरण खंड-द्वितीय नगर के अंतर्गत विद्युत निगम उपखंड प्रथम नगर के कार्यालय परिसर में बुधवार को विद्युत समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शिविर में कई उपभोक्ता पहुंचे और नए विद्युत संयोजन, गलत बिल संशोधन, स्मार्ट मीटर, ट्रांसफाॅर्मर, विद्युत आपूर्ति, खराब मीटर, नाम परिवर्तन तथा अन्य विभागीय शिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह एवं उपखंड अधिकारी प्रथम नगर ने एक-एक कर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी और संबंधित अवर अभियंताओं एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि तकनीकी जांच से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील किया कि वह बिजली बिल समय से जमा करें, किसी भी प्रकार की विद्युत संबंधी समस्या होने पर विभाग से संपर्क करें तथा अवैध विद्युत उपयोग से बचें।