फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन के अभाव से अधर में लटका नारी शरणालय का निर्माण कार्य

विज्ञापन
जंगीपुर थाने के पास अधूरा पड़ा नारी शरणालय का भवन। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के जंगीपुर थाने के पास बन रहा नारी शरणालय के भवन निर्माण का कार्य धन के अभाव के कारण पांच माह से रुका हुआ है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में स्वीकृत शरणालय का निर्माण छह करोड़ 29 लाख 79 हजार रुपये में होना था। जबकि शासन की ओर से कार्यदायी संस्था पैक्स फैड को दो करोड़ की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है, जिससे खिड़की तक भवन और वाटर हेड का कार्य पूर्ण कर लिया गया। चार करोड़ 29 लाख 79 हजार रुपये न मिलने से लिंटर, छत और चहारदीवारी सहित अन्य कार्य शेष है। जबकि बीते मार्च तक ही भवन पूर्ण करना था, लेकिन बजट अभाव के चलते कार्य जस का तस रुका हुआ है।
विज्ञापन

अनाथ, लावारिस, मिसिंग अथवा परित्यगता सहित पीड़ित महिलाओं और युवतियों को रहने के लिए और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए 100 बेड के नारी शरणालय के भवन का निर्माण जंगीपुर थाने के पास गाजीपुर-मऊ मार्ग के किनारे खाली पड़ी भूमि पर हो रहा है। इसको एक हाल, प्ले ग्राउंड, किचन, बाथरूम, रूम सहित अन्य सुविधाओं से लैस किया जाना है, जिससे इनके रहने पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ा। वित्तीय 2017-18 में छह करोड़ 29 लाख 79 हजार की स्वीकृत इस नारी शरणालय के निर्माण का कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। इसे बीते मार्च माह तक पूर्ण हो जाना था, लेकिन शुरू से ही इसके भवन निर्माण की रफ्तार धीमी थी और अब बजट के अभाव से कार्य पांच महीनों से ठप पड़ा हुआ है।
आसपास के जिले भी होंगे लाभान्वित
गाजीपुर। जिले में नारी शरणालय के स्थापित हो जाने के बाद इसका लाभ जनपद को तो मिलेगा ही। साथ ही आसपास के जिले जैसे आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर भी लाभान्वित होंगे। अनाथ, लावारिस और पीड़ित महिलाओं और युवतियों को रहने के लिए वाराणसी सहित अन्य जनपदों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

दक्ष कर उन्हें दी जाएगी नई दिशा
गाजीपुर। नारी शरणालय में रहने वाले युवतियों और महिलाओं को विभिन्न कोर्सेज के माध्यमों से उन्हें दक्ष बनाकर उनके जीवन को नई दिशा दी जाएगी। जैसे कौशल विकास मिशन के तहत चलने वाले कोर्सेज के माध्यम से उन्हें हुनरमंद बनाया जाएगा, जिससे वह समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके।
धन अभाव के कारण करीब पांच माह से नारी शरणालय के भवन निर्माण का कार्य रुका हुआ है। कार्यदायी संस्था की ओर से बजट के लिए पत्र भेजा गया है। शासन से बजट स्वीकृत होते ही भवन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। - प्रभात कुमार, प्रोबेशन अधिकारी गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें