फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक महीने में शुरू होगा लोको पायलट रेस्ट रूम का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन के गेट संख्या दो के पास लोको पायलट रेस्ट रूम का निर्माण एक महीने में शुरू हो जाएगा। इस पर दो करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। रेलवे के इंजीनियर लोको पायलट रेस्ट रूम का मानचित्र बनाने में जुटे हुए हैं। मानचित्र बनाने में एक महीने का समय लगेगा। यह 30 बेड का होगा। इससे एक साथ 30 लोको पायलट इसमें आराम कर सकते हैं। लोको पायलट रेस्ट रूम में कमरे, किचन, डायनिंग हाल, शौचालय व बाथरूम की सुविधा रहेगी। साथ ही विद्युतीकरण का कार्य भी होना तय है। लंबे समय से सिटी रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट रेस्ट रूम के निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही थी। वर्ष 2024 में इसका प्रस्ताव भेजा गया था। जनवरी 2025 में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य की कवायद शुरू कर दी गई। साथ ही बजट भी जारी कर दिया गया है। सबसे पहले स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके तहत स्थान चयन कर लिया गया है। सिटी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर गेट संख्या दो के पास लोको पायलट रेस्ट रूम का निर्माण कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

मनोरंजन की सुविधा रहेगी उपलब्ध-गाजीपुर। लोको पायलट रेस्ट रूम को रनिंग रूम कहते हैं, जो लोको पायलटों को ड्यूटी के बाद आराम करने के लिए एक आरामदायक स्थान होता है। इसमें लाइब्रेरी, योग और संगीत के साथ-साथ आराम करने की सुविधा मुहैया होती है। इनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोको पायलट पूरी तरह से आराम कर सकें और अगली ड्यूटी के लिए तरोताजा रहें।
लोको पायलट रेस्ट रूम का मानचित्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है। मानचित्र बनने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें