फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 18 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 56 हजार की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी के निर्देश पर टीम ने मंगलवार को ताड़ीघाट विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र के तीन गांव गौरा, पटकनिया और रमवल में बड़े बकायेदारों और बिजली चोरी में लिप्त लोगों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। 18 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, जबकि तीन पर बाइपास लाइन के जरिए बिजली चोरी करने का मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

टीजी-टू एवं नोडल अधिकारी सतेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में चले अभियान में टीम ने आठ लोगों से 56 हजार रुपये से अधिक का बकाया बिजली बिल वसूला। इसके अलावा दो नए कनेक्शन जारी किए गए। नए मीटर भी लगाए गए। टीम ने सैकड़ों मीटर अवैध केबल जब्त किए और उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, इसमें मुकदमा, जुर्माना और कनेक्शन काटना शामिल है। टीजी-टू एवं नोडल अधिकारी सतेंद्र कुशवाहा ने बताया कि बिजली चोरी और बकायेदारों के खिलाफ लगातार ऐसे अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील कि की वह समय पर बिजली बिल का भुगतान करें और मीटर से छेड़छाड़ न करें। अगर मीटर खराब हो जाए, तो तुरंत नजदीकी विद्युत सब स्टेशन को सूचित करें। इस अभियान में अवर अभियंता आशीष कुमार, पवन सिंह, सद्दाम, हीरालाल, बाबू खान, शहजाद, अजय, संजय सिंह, अजीत सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें