भाजपा की सरकार के कुशासन और गलत नीतियों से आज जनता त्राहिमाम कर रही है। किसान खेत की बजाय सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।
युवाओं के पास न नौकरी है न कोई काम, टैक्स के नाम पर सरकार जनता को लूट रही है, सरकार काम की जगह जुमलेबाजी कर रही है। 18 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव होगा। उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कही। वे शनिवार को सकलेनाबाद स्थित शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली विभाग का ठेका गुजराती कंपनियों को, सीवर का ठेका गुजराती कंपनियों को दिया गया है।
बिजली की दर इतनी ज्यादा हो चुकी है कि प्रदेश का हर उपभोक्ता परेशान है।
प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ आगामी 18 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव होगा। बड़ी संख्या में गाजीपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ घेराव के लिए पहुचेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, डॉ. मारकंडेय सिंह, बटुक नारायण मिश्रा, जनार्दन राय, आशुतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।