फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी न करें ये गलती: छोटी सी लापरवाही और 25 मिनट में 16 ट्रांजेक्शन कर जालसाजों ने पांच लाख का लगाया चूना

Sat, 14 Dec 2024 08:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Cyber Crime : साइबर ठगों के झांसे में आकर एक सराफा व्यवसायी ने पांच लाख रुपये गंवा दिए। जालसाजों ने मोबाइल हैक कर 25 मिनट में 16 ट्रांजेक्शन कर पांच लाख रुपये निकाल लिए।  
विज्ञापन
Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर जालसाज हर दिन नए तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अब डॉक्टर का ऑनलाइन नंबर लगाने के दौरान ठगी का मामला सामने आया है। शहर के एक प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी का मोबाइल हैक कर 25 मिनट में 16 ट्रांजेक्शन कर पांच लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, 6 दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे वह अपने एक रिश्तेदार के साथ बैठे थे। रिश्तेदार से अपने बेटे को वाराणसी के एक न्यूरो चिकित्सक को दिखाने के नंबर लगवाने की बात कही। दोनों ऑनलाइन नंबर लगाकर फोन करते हैं लेकिन, कॉल रिसीव नहीं हुई। दो मिनट बाद एक नंबर से कॉल गया और रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही। 

रिश्तेदार के अनुरोध पर व्यवसायी ने अपने मोबाइल से उसी नंबर पर कॉल किया तो एक लिंक उनके व्हाट्सएप नंबर पर आता है। लिंक पर दिए गए फार्म में मरीज से संबंधित जानकारी भरने के साथ दस रुपये शुल्क यूपीआई से ऑनलाइन देने के लिए कहा गया। सराफा व्यवसायी ने सारी प्रक्रिया पूरी कर दी लेकिन 10 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर नहीं हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें