फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सेना भर्ती पर भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील के सामने स्थित रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नसीम अख्तर की अगुवाई में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान नसीम अख्तर ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग किया जा रहा है जो गलत है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार आदि की जितनी निंदा की जाए कम है। सेना भर्ती की नई नीति युवकों के विरुद्ध है। युवकों को चार साल के लिए भर्ती कर वापस घर भेज देना उचित नहीं है। इसको लेकर विरोध हो रहे हैं। इसका संज्ञान सरकार को लेते हुए इस भर्ती नीति को वापस लेना चाहिए। उन्होंने चेताया कि यदि इसे बंद नहीं किया गया तो सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर खुर्शीद सिद्दीकी, रामप्रवेश पांडेय, तसउव्वर अंसारी, विजय नरायन तिवारी, प्रांजल, अदालत सिंह, राम निवास, मोहम्मद यूसुफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें