फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
वाराणसी पुलिस द्वारा एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध म
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला प्रशासन को राज्यपाल को ज्ञापन देकर दोषी पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार पुलिस के बल पर इस कुचलना चाहती है। गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराना तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है, जिसे कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी।
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस अब जनता की रक्षक नहीं, बल्कि भाजपा की राजनीतिक ढाल बन चुकी है। वरुण चौधरी के साथ हुआ कथित दुर्व्यवहार यह साबित करता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। यदि दोषी अधिकारियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रविकांत राय, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, अरविंद कुमार मिश्रा, राजीव सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, आशुतोष गुप्ता, निर्मल यादव, कमलेश्वर प्रसाद, ओम प्रकाश यादव, रईस अहमद, महेंद्र कुशवाहा, अमित कुमार राय, देवेंद्र कुमार सिंह, राघवेंद्र चतुर्वेदी, श्याम नारायण कुशवाहा, उमेश चंद्र गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, राजेश सिंह, लखन श्रीवास्तव, सदानंद गुप्ता, मोहम्मद अख्तर, शक्ति आनंद, परवेज इस्लाम मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें