मृतक सुख्खू यादव की फाइल फोटो । स्रोत.. परिजन
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर हथनी गांव में बुधवार को पैतृक संपत्ति के बंटवारे के विवाद में किसान सुख्खू यादव (52) की पीटकर हत्या दी गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, घटना के बाद आरोपी भाग गए हैं।
महमूदपुर हथनी गांव निवासी शुभम यादव ने तहरीर देकर बताया कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर पिता सुख्खू यादव और बड़ी मां कौशल्या देवी के बीच कई दिनों विवाद चला आ रहा था। मंगलवार की रात बड़ी कौशल्य देवी इस मामले में कोटिशा गांव निवासी अमित यादव और गुलाब यादव को बुलाकर पंचायत कराया था।
देर रात तक हुई पंचायत में जब बात नहीं बनी तो सभी लोग अपने- अपने घर चले गए थे। सुबह करीब 7.30 बजे फिर अमित यादव और गुलाब यादव पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर पिता सुक्खू यादव से कहासुनी करने लगे। इसी दौरान दोनों आरोपी पिता को मारने-पीटने लगे।
पिता की आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आरोपी भाग गए थे। इधर, घटना स्थल पर गंभीर चोट लगने से पिता अचेत पड़े थे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लाया गया, जहां डॉक्टरोें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पुत्र शुभम यादव की तहरीर पर अमित यादव