फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे, कांग्रेस ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Thu, 08 Oct 2026 10:54 AM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका और उन्हें हटाने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

विज्ञापन
कांग्रेस ने फूंका सीईसी का पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता सूची में कथित अनियमितता और फॉर्म-6 में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। डीएम कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सौंपा।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने और कथित वोट चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि फॉर्म-6 के स्तर पर हुई व्यापक गड़बड़ियों के कारण करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हुए हैं। इससे विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होने का आरोप लगाया गया।
ये भी पढ़ें:  काशी में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन: विश्वनाथ धाम में किए दर्शन-पूजन, जेन जी के साथ संवाद

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गाजीपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
बोले कांग्रेस नेता- मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद
जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। योग्य मतदाताओं के नाम मनमाने ढंग से हटाना लोकतंत्र के साथ गंभीर खिलवाड़ है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर जनता का भरोसा बना रहना जरूरी है और मामले में पारदर्शी जवाब मिलना चाहिए।

शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा और पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटना उसके संवैधानिक अधिकार पर चोट है। कांग्रेस इस मुद्दे को बूथ स्तर तक ले जाएगी। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय और एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध रखना निष्पक्ष चुनाव की पहली शर्त है।

प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्र, प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव, हामिद अली, राजेश गुप्ता, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, शहजादे भाई, ज्ञान प्रकाश सिंह, राम नगीना पांडेय, सतीश उपाध्याय, रईस अहमद, उमाशंकर, मंसूर जैदी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें