फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: एक मकान से दूसरे में जाते वक्त किसान की पत्नी को ट्रेन ने कुचला, नहीं सुनाई दी हॉर्न की आवाज; मातम

Wed, 07 Oct 2026 05:01 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह गाजीपुर भेज दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
भगवती देवी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव निवासी ननकू सिंह यादव की पत्नी भगवती देवी (85) की मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन




थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के माध्यम से पुलिस को मेमो मिला था। इसमें डीएमयू ट्रेन की डाउन लाइन पर किलोमीटर संख्या 90/28-26 के पास एक महिला के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से महिला के शव की शिनाख्त कराई। बाद में मृतका की पहचान मटुकपुर गांव निवासी भगवती देवी पत्नी ननकू सिंह यादव के रूप में हुई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

परिजनों के अनुसार भगवती देवी को कम सुनाई देता था। रेलवे क्रॉसिंग के पूर्व और पश्चिम दोनों तरफ परिवार के मकान हैं। बताया गया कि मंगलवार रात वह दोनों मकानों के बीच आना-जाना कर रही थीं। इसी दौरान वाराणसी से मऊ की ओर जा रही डीएमयू ट्रेन की चपेट में आ गईं। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने आशंका जताई कि कम सुनाई देने के कारण भगवती देवी को ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी होगी। रेलवे क्रॉसिंग के आसपास हादसा होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। भगवती देवी के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनके पति ननकू सिंह यादव किसान हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह गाजीपुर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें