फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रधानमंत्री से शिकायत हुई है, कार्रवाई हुई तो दिक्कत बढ़ जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलो..! मैं भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में अनुभाग अधिकारी हूं। आपने अभियंता, अध्यक्ष, जिला पंचायत ने मिलकर बजट का दुरुपयोग किया है। इस शिकायत की प्रति 14-15 जगह भेजी गई है। इसके अलावा अन्य शिकायतें भी की गई हैं। मैं आपकी मदद करना चाहता हूं।
विज्ञापन

मेरे कहने पर साहब का खाना बनाने वाले के खाते में रुपये भेज दो, वह उप सचिव, सचिव आदि सभी लोगों से बात करके शिकायत को मैनेज कर लेगा लेकिन यदि इस शिकायत पर कार्रवाई हो गई तो सभी लोग काफी दिक्कत में पड़ जाएंगे। इस तरह की फोन पर बातें सुनने के बाद अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत अरविंद कुमार आनंद ने शहर में मुकदमा दर्ज कराया है।
अपर मुख्य अधिकारी ने यह मुकदमा अंकित निषाद नाम के आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक जो खुद को केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय में अनुभाग अधिकारी बता रहा है। एएमए की तहरीर के मुताबिक 26 फरवरी को दोपहर 2:52 बजे उनके मोबाइल पर जिलाधिकारी आवास से फोन आया कि अंकित निषाद नाम का कोई व्यक्ति बात करना चाहता है। मोबाइल नंबर उन्हें नोट कराया गया। 2:54 बजे उन्होंने फोन किया तो उठाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अंकित निषाद बताया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने कहा कि वह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में अनुभाग अधिकारी है। उसने पूछा कि वह (एएमए) गाजीपुर में कब से तैनात हैं, तो उन्होंने बताया कि 14 महीने से। इस पर उसने कहा कि सुरेंद्र राय नाम के किसी व्यक्ति ने प्रधानमंत्री के यहां लिखित शिकायत की है कि आप, अभियंता, अध्यक्ष, जिला पंचायत ने मिलकर बजट का दुरुपयोग किया है।
इस शिकायत की प्रति 14-15 जगह भेजी है। उस व्यक्ति ने अन्य शिकायतें भी की हैं। तहरीर के मुताबिक अंकित निषाद ने यह भी कहा कि यदि इस शिकायत पर कार्रवाई हो गई तो सभी लोग काफी दिक्कत में पड़ जाएंगे।
उसने कहा कि वह उनकी मदद करना चाहता है और शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होगी यदि वह उसकी बात मानें। उसने कहा कि वह उपसचिव, सचिव आदि सभी लोगों से बात कर शिकायत को मैनेज कर लेगा। यदि एएमए का कोई व्यक्ति दिल्ली में हो तो वह जाकर उनसे मिल ले।
यदि कोई व्यक्ति नहीं है तो वह अपने साहब के खाना बनाने वाले का बैंक खाता संख्या दे देगा, जिसमें इच्छित धनराशि जमा कर देने पर वह शिकायत को मैनेज करा देगा। आरोप है कि इसके पश्चात अंकित निषाद ने कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। मांग की कि प्रकरण की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज गोराबाजार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें