फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने को दो पक्षों में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी चंडी माता मंदिर के सामने मंगलवार की दोपहर शव दफनाने को लेकर जमीन विवाद में दो पक्षों में नोकझोंक होने लगी। मामला बढ़ता देख वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजस्व विभाग के सहयोग से जमीन की नापी कराई और समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

ढढनी गांव निवासी अर्जुन रावत के चाचा पूर्व फौजी बचूलाल रावत (60) का दोपहर में निधन हो गया, जिसके बाद परिजन शव को लेकर चंडी माता मंदिर के सामने कब्रगाह में पहुंचे। इसी दौरान ढढनी के ही वेदप्रकाश राय ने यह आपत्ति दर्ज किया कि यह जमीन हमारी है। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख लोगों ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों सहित सुहवल थानाध्यक्ष को दी। इधर जानकारी होते ही एसडीएम जमानिया, सुहवल प्रभारी निरीक्षक तारावती सहित पूरे सर्किल की फोर्स पहुंच गई। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल और कानूनगो के द्वारा जमीन की नापी कराकर मामला को शांत कराया गया। तब जाकर कब्रगाह में मृतक बचूलाल के शव को दफनाया गया। इस संबंध में जमानिया एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि काश्तकारी की जमीन और गांव समाज के जमीन का विवाद था। आपत्तिकर्ता के जमीन को नापकर निकाल दिया गया और विवाद खत्म करके जहां पहले से शव दफना कर मामला शांत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें