फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जाम से जकड़ा रहा शहर, हांफते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को आए दिन जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने के कारण पूरा शहर जाम से जकड़ा दिखाई दिया। एक ओर राहगीरों और वाहन चालकों का दम घुट रहा था तो दूसरी तरफ नगर के चौराहे, तिराहे और प्रमुख स्थान तक हांफते नजर आए।
विज्ञापन

प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी नगर को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। शायद ही ऐसा कोई दिन होता होगा, जिस दिन लोगों को जाम से न जूझना पड़ता हो। जाम के कारण नगर में यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो जा रही है। जाम से निपटने के लिए प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो पा रही है। नगर के महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी होने पर जाम की समस्या और विकराल हो जाती है। जाम के कारण सबसे अधिक दिक्कत छात्र-छात्राओं, महिलाओं व बुजुर्गों को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें