फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के माऊपारा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह खेत की जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

माऊपारा निवासी मृत्युंजय राम (12) के घर पास रोटावेटर से खेत की जोताई की जा रही थी। इसी दौरान मृत्युंजय रोटावेटर पर चढ़ गया। उसे चालक देख नहीं पाया। चढ़ते समय बालक असंतुलित होकर गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आने से उसके सिर, गर्दन और पैर कट गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रैक्टर रोक दिया। इधर गंभीर रूप से घायल बालक को परिजन इलाज के लिए सैदपुर लेकर आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और कक्षा छह का छात्र था। शव घर पहुंचते ही परिवार के लोग बिलखने लगे। देखते ही देखते दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोग परिवार के लोगों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें