फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर विश्वकप हाकी से लौटे उत्तम सिंह का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
उड़ीसा के भुवनेश्वर से जूनियर विश्वकप हॉकी खेल कर गाजीपुर पहुंचे खिलाड़ी उत्तम सिंह का करमपुर के मेघबरन स्टेडियम में बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एकेडमी के संचालक अनिकेत सिंह ठाकुर, संयोजक मनोज सिंह और प्रशिक्षक इंद्रदेव ने उत्तम को सम्मानित किया। उत्तम ने जूनियर विश्वकप के लिए भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए छह मैचों में पांच गोल दागकर जिले का मान बढ़ाया है। इसके पहले 2019 में मलेशिया में आयोजित हुए सुल्तान जौहर कप हाकी प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा झांसी, ग्वालियर और औरंगाबाद में आयोजित नेशनल स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में वह टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि जूनियर विश्वकप के दौरान उनका काफी अच्छा अनुभव रहा। आगे फिर मौका मिला तो बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उत्तम के पिता भुल्लन सिंह को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अदालत यादव, रामप्रवेश सिंह, शिवकुमार राजभर, दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह, श्याम नारायण सिंह, पुरंदर सिंह, पंकज सिंह, मनजीत सिंह, संजय यादव और बच्चेलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें