बेल्थरारोड। थाना क्षेत्र के सोनाडीह ग्राम में रविवार की शाम मंदिर के पास चार पहिया की चपेट में आने से अर्जुन (10) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही अर्जुन की मां अस्पताल पहुंची और मृत बेटे को देख दहाड़े मार कर रोने लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है अर्जुन दो भाइयों में छोटा था। बालक की मौत की घटना से गांव में शोक की लहर है।