फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भागलपुर पुल से युवती सरयू नदी में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। बलिया और देवरिया को जोड़ने वाले सरयू नदी पर बने भागलपुर पुल से रविवार को अचानक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद मछुआरों ने उसकी जान बच गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार युवती अचानक पुल की रेलिंग पार कर नदी में कूद गई।
विज्ञापन

नदी में मछुआरे जाल डाल रहे थे। उनकी नजर उस पर पड़ गई। मछुआरों ने तत्काल नाव के सहारे युवती की ओर रुख किया। कड़ी मशक्कत कर उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाल दिया। पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क किया। युवती का भाई मौके पर पहुंचा और युवती को अपने साथ लेकर घर गया। पूर्व में भी भागलपुर पुल से नदी में कूद कर आत्महत्या के प्रयास की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल पर सुरक्षा जाली, ऊंची रेलिंग और निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की है। उधर, इसके पूर्व सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी कई माह पूर्व लोकसभा में सरकार से पुल के दोनों तरफ सुरक्षात्मक जाली लगाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें