फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दीवाली: शहर से गांव तक चहका बाजार, 18 करोड़ की हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। छोटी दीपावली व धनतेरस के दूसरे दिन शुक्रवार को शहर सहित कस्बे और गांवों के बाजार ग्राहकों से पटे रहे। करीब 18 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इसमें सबसे अधिक आभूषण व वाहन की बिक्री हुई। इसके अलावा कपड़ा, बर्तन, पटाखा और गणेश- लक्ष्मी की मूर्तियों की भी जमकर लोगों ने खरीदारी की। सुबह से ही दुकानदार दुकान खोलकर ग्राहकों के आने का इंतजार करने लगे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, ग्राहकों का जमावड़ा लगा शुरू हो गया। शाम होते-होते दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ से बाजार पट गया। हालांकि पहले दिन से ग्राहकों की भीड़ कुछ दिखाई पड़ी।
विज्ञापन

शहर के सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार, लाल दरवाजा, चीतनाथ, स्टीमर घाट, पुरानी सब्जी मंडी, लंका, कचहरी और स्टेशन रोड पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई पड़ी। धनतेरस के पहले दिन आभूषणों की जहां 12 करोड़ की बिक्री हुई थी, वहीं दूसरे दिन करीब आठ से नौ करोड़ की बिक्री हुई। इसके अलावा पहले दिन की अपेक्षा बर्तनों की दुकानों पर अधिक ग्राहक दिखाई पड़े। लोग अपने जरूरत के मुताबिक खरीदारी करने में जुटे थे। इसके अलावा जो लोग पहले दिन झाड़ू की खरीदारी नहीं कर पाए थे, उन्होंने दूसरे दिन खरीदारी की। वहीं कपड़ा और इलेक्ट्रानिक बाजार में ग्राहक खरीदारी करते दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें