गाजीपुर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला। इस दौरान लावा-सुभाकरपुर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विधायक ने जिलाधिकारी से वार्ता के दौरान कहा कि लावा-सुभाकरपुर मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। भारी वाहनों के गुजरने से पूरा का पूरा मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। लोगों का उस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। उस मार्ग पर दुर्घटना आम बात हो गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल लावा-सुभाकरपुर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन देने के दौरान उनके साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व जिला महासचिव सदानंद यादव, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामवचन यादव, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, राहुल सिंह, विंध्याचल यादव, अभिनव सिंह, चंद्रेश्वर यादव, कन्हैया यादव, रामबरत यादव, शिव कुमार यादव, संतोष यादव, घनश्याम यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।