फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने गुमटी में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के मनिया गांव में प्लास्टिक का गिलास देने से मना करने पर अराजक तत्वों ने शनिवार की रात गुमटी में आग लगा दी। इस घटना में पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

सेवराई तहसील क्षेत्र के मनिया गांव निवासी मारकंडेय चौरसिया की मनिया नहर पर सड़क किनारे गुमटी में पान की दुकान है। देर शाम दुकान बंद कर घर जाते समय कुछ लोग नशे में आए और प्लास्टिक के गिलास की मांग की। इस पर उन्होंने दुकान बंद होने का हवाला देते हुए गिलास देने से मना कर दिया। आरोप है कि घर जाने के बाद किसी ने दुकान में आग लगा दी। आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पीड़ित को दी। आनन-फानन में पीड़ित मारकंडेय द्वारा मौजूद लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने की घटना में 50000 मूल्य का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने गहमर कोतवाल को गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस संबंध में कोतवाल त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें