फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोहपूर्वक शुरू हुआ नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
समारोहपूर्वक शुरू हुआ नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण
विज्ञापन

जिले के 36 हजार 951 कार्डधारकों को मिला राशन
(फोटो भी)
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। दिसंबर से आगामी मार्च माह तक होने वाले नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण के तहत रविवार की शाम तक जिले के 36 हजार 951 कार्डधारकों को 813 उचित दर विक्रेताओं की दुकानों से खाद्यान्न का वितरण किया गया। इसमें 64 नगरीय क्षेत्र की दुकानों से 5780 एवं 749 ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों से 31171 कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण किया गया।
जमानिया संवाददाता के अनुसार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से कार्डधारकों को गेहूं, चावल एक लीटर रिफाइंड तेल, एक किग्रा चना एवं एक किग्रा नमक वितरित किया गया। वहीं कुछ सस्ते गल्ले की दुकान का ताला नहीं खुलने से कार्डधारक मायूस होकर लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भांवरकोल संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रम में नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया। अवथही गांव के कोटेदार राधेश्याम राय के यहां खाद्यान्न का वितरण किया गया। वितरण का शुभारंभ कराने के लिए जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था जिसमें भाजपा नेता पीयूष राय, शशांकशेखर राय, रविंद्र राय के नेतृत्व में राशन का वितरण किया गया। इस मौके पर जयकृष्ण राय, मानसमणि राय, भानूप्रताप राय, मनोज पांडेय आदि मौजूद थे। देवकली संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में उचित दर विक्रेताओं की दुकानों से नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण का शुभारंभ कराने के लिए जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर सनाउल्लाह शन्ने, दिनेश यादव, जफरुल हसन, मिठाईलाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें