फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीडीओ ने पंचायत प्रशासकों को कराया जिम्मेदारियों का बोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने बुधवार को विकासखंड के सभागार में नव नियुक्त पंचायत प्रशासकों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रशासकों को उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराते हुए शासन की योजनाओं को पारदर्शिता, निष्ठा और जवाबदेही के साथ धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना पंचायत प्रशासकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए नियमित निगरानी और बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
अमृत सरोवरों का सुंदरीकरण कराने के साथ ही पाथवे बनवाने, वृक्षारोपण, खेल मैदान, हाईमास्ट लाइट, ओपन जिम के लिए भी जोर दिया। बैठक के बाद सीडीओ ने गोशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने छात्राओं से संवाद किया तथा उन्हें टॉफियां वितरित कीं। उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, भोजन व्यवस्था, छात्राओं के शयन कक्ष, रसोईघर एवं कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक महेंद्र प्रताप, खंड विकास अधिकारी जमालुद्दीन, एडीओ आरडी रामभवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें