विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद में गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को नवजात के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का जोर इस बात पर है कि प्रत्येक नवजात को जन्म के एक घंटे के भीतर मां का दूध पिलाना शुरू किया जाए और पहले छह माह तक केवल स्तनपान ही कराया जाए।
सीएचसी की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज कुमारी ने बताया कि इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम स्वस्थ शिशु, स्वस्थ मन, सशक्त परिवार और समृद्ध राष्ट्र रखी गई है, जो स्वस्थ समाज के निर्माण में स्तनपान की अहम भूमिका को रेखांकित करती है। बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए।