नंदगंज थाने के चीनी मिल रोड निवासी होमियोपैथिक चिकित्सक प्रमोद पांडेय का पुत्र दुर्गेश उर्फ अंकुर पांडेय (26) अपने ममेरे भाई जिला अंबेडकर नगर के अकबरपुर निवासी देवी प्रसाद पांडेय के बेटे मंटू पांडेय (20) के साथ मंगलवार की सुबह बाइक से गाजीपुर एटीएम में पैसा लेने के लिए आया था। पैसा लेने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सहेड़ी मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित हो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे दुर्गेश पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों को भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और 108 नंबर की एम्बुलेंस को दी। कुछ ही देर बाद पुलिस मौक पर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी। एम्बुलेंस कर्मी घायल को जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के सिंहापुर गांव निवासी धर्मदेव यादव (52) आज सुबह कासिमाबाद थाना क्षेत्र के टोडारपुर गांव में अपनी बहन कांती देवी के घर बाइक से आया था। यहां से वह वापस घर जा रहा था। इसी बीच शाम करीब तीन बजे कुतुबपुर गांव के पास सामने आ रही एक विद्यालय की टक्कर हो गया। गंभीर रूप से घायल होने धर्मदेव की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बस में सवार बच्चे बस से उतरकर पास ही स्थित घर चले गए। घटना से अक्रोशित लोगों ने स्कूली बस का शीशा तोड़ दिया। मुआवजा और ब्रेकर की मांग को लेकर कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर जाम लगा दिया।
सूचना मिलने पर एसडीएम और थानाध्यक्ष त्रिभुवननाथ विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। मुआवजा का आश्वासन देकर एक घंटा बाद समाप्त कराया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया।