फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मिठाई की दुकान से नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के जहूराबाद मोड़ पर मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मिठाई की दुकान के पीछे सेंध काटकर नकदी समेत सामान चोरी कर लिया। जाते समय चोरों ने पास की दो अन्य दुकानों को भी निशाना बनाया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सुकहां निवासी ओमप्रकाश गुप्ता की जहूराबाद मोड़ पर मिठाई की दुकान है। पीड़ित के अनुसार सुबह उन्होंने पड़ोसी पान दुकानदार लक्ष्मी की गुमटी टूटी देखी। इसके बाद जब अपनी दुकान की जांच की तो पीछे खेत की ओर से ईंट की दीवार में की गई सेंधमारी सामने आई। दुकान के भीतर रखा कोल्ड ड्रिंक, मिठाई और अन्य सामान गायब मिला। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें