फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचे मारपीट और दहेज के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के पुलिस लाइन में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र की ओर से 14 पारिवारिक विवाद प्रस्तुत किए गए। इसमें सात परिवारों को समझा-बुझाकर विदाई कराई गई। इसमें अधिकांश विवाहिता की शिकायत थी कि पति मारपीट करता है तो ससुराल वाले दहेज की मांग करते हैं।
विज्ञापन

करंडा थाना के प्रतापुर गांव निवासी एक विवाहिता की शिकायत थी कि पति हमेशा शंका करते रहते हैं। इसके कारण दोनों लोगों के बीच में मनमुटाव पैदा हो रहा था। इस पर दोनों पक्षों को समझा कर विदाई करवाई गई। सीताराम सदर निवासी महिला की शिकायत थी कि उसके पति मायके से हमेशा दहेज की मांग करते रहते हैं। इस पर पति-पत्नी को समझा कर विदाई करवाई गई। चंदौली के धानापुर थाना के गुरैली निवासी विवाहिता की शिकायत थी कि उसके सास ससुर हमेशा उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। इस पर पति और सास ससुर को समझाकर विदाई करवाई गई। इसी प्रकार कई अन्य मामले को भी निपटाया गया। तीन पारिवारिक विवाद में दोनों पक्ष उपस्थित नहीं थे, जिसके कारण उसके निस्तारण के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। इन सभी मामलों के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्रा, वीरेंद्र नाथ राम, सरिता गुप्ता, सोनिया सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें