दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस में स्थित उपहार इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक बबलू (40) निवासी बक्सर बिहार को आधा दर्जन लोगों ने रविवार को दुकान में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। वार्ड नंबर दस में मुख्य सड़क पर इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है। कूलर की सर्विस और बिल के पुराने मामले को लेकर कोई विवाद था, जिसको लेकर आधा दर्जन युवक दुकान पर पहुंचे। इसके बाद पीटकर दुकानदार को घायल कर दिया। पीड़ित ने 112 पर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। संवाद