फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जीवित को मृत दिखाकर नाम चढ़ाने पर पूर्व चेयरमैन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। जीवित को मृत दिखाकर जमीन पर नाम चढ़ाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद और अज्ञात कर्मियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के फतेहबाग वार्ड नंबर दो निवासी अनवरी बेगम पत्नी जियाउद्दीन अहमद ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि भवन संख्या 112 में संयुक्त रुप से मां शहरुन निशा बीबी और अनवरी बेगम मालकिन हैं। शहरुन निशा की मृत्यु के बाद नगर पालिका परिषद में उनके नाम के स्थान पर अपना नाम दर्ज कराने का आवेदन मेरे भाई खुर्शीद अहमद ने दिया था।
आवेदन पर नामांतरण करने का अधिकार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को है, लेकिन मेरे पति जियाउद्दीन अहमद से चुनावी रंजिश के कारण तत्कालीन चेयरमैन शमीम अहमद निवासी जमालपुर यूसुफपुर ने हस्ताक्षर से 11 फरवरी 2018 को शहरुन निशा बीबी मृतक के साथ-साथ मुझे भी मृतक दिखाकर पूरे भवन संख्या 112 पर भाई खुर्शीद का नाम दर्ज करने का आदेश पारित कर दिया।
विज्ञापन

इस आदेश के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र नगरपालिका परिषद ईओ और जिलाधिकारी के यहां प्रस्तुत की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। कोतवाली में बीते 29 अक्तूबर 2023 को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। थक हार कर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
सिविल जज जूनियर डिविजन मुहम्मदाबाद न्यायालय के आदेश पर दो फरवरी को कोतवाली पुलिस ने पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद और नगरपालिका परिषद के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल आदेश त्यागी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्जकर छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें