बिरनो। थाना क्षेत्र में एक युवक का ऑनलाइन फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह ने खाते से 74 हजार रुपये उड़ा दिया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। पारा ( गोरया ) निवासी योगेश कुमार बिंद ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व एक मोबाईल खरीदा था। स्मार्ट फोन को हैकर के द्वारा हैक कर खाते है ऑनलाइन गूगल पे से 74 हजार रुपये उड़ा दिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
एआरटीओ ने 22 ई-रिक्शा का किया चालान
जंगीपुर। एआरटीओ सौम्या पांडेय ने बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर 22 ई- रिक्शा वाहनों का चालान किया। साथ ही दो ओवरलोड वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। साथ ही 15 लाख की वसूली की गई। एआरटीओ की इस कार्रवाई से ई- रिक्शा चालकों में अफरातफरी मची हुई है।