गाजीपुर। स्वास्थ विभाग और फार्मासिस्ट ड्रग वेयरहाउस के खिलाफ बीते दिनों कूटरचित एवं भ्रामक पोस्टर लगाकर छवि धूमिल करने का मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
22 सितंबर की रात करीब 10 बजे फॉर्मासिस्ट बुद्धिलाल प्रसाद की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक पोस्टर छपवाकर सीएमओ कार्यालय, सीएमओ निवास, जिला चिकित्सालय, विकास भवन सहित कई अन्य जगहों पर लगाया गया। रात लगभग एक बजे संबंधित कर्मचारी के आवास पर जाकर उनको और उनकी पत्नी को गालियां भी दी गई। जिसे लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन एवं अन्य कर्मचारियों के द्वारा पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा था। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देश दीपक पाल ने मुकदमा दर्ज कराने के संबंध में एसपी को पत्र लिया। वहीं, तहरीर के आधार पर पुलिस ने पीतनगर निवासी अश्वनी और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।