फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पूर्व की घटना को पोस्ट कर अफवाह फैलाने पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब पांच वर्ष पूर्व की घटना को सोशल मीडिया एक्स और फेसबुक पर पोस्ट कर अफवाह फैलाने और आम जन को भ्रमित करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मीडिया सेल में तैनात हेड कांस्टेबल सन्नी नागर ने शहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नगसर हाॅल्ट थाने में वर्ष 2020 में हुई घटना को वर्तमान बताकर विभिन्न शीर्षकों से एक्स और फेसबुक पर पोस्ट किया गया था।
अफवाह फैलाकर आमजनों में भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा था। सोशल मीडिया सेल ने पोस्ट की जांच की तो पता चला कि यह घटना पांच वर्ष पुरानी है। इसे वायरल कर भ्रम फैलाया जा रहा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज है। मजिस्ट्रेटी जांच भी हो चुकी थी। यहीं नहीं उस दौरान विभिन्न पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन और विभागीय कार्रवाई भी चुकी है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

पूर्व घटित इस घटना को ट्वीट कर अफवाह फैलाई जा रही है। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने पांच ट्वीटकर्ता और पोस्टकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें