फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो वायरल के मामले में दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। विधानसभा चुनाव में ईवीएम बदलने से संबंधित दो व्यक्तियों की बातचीत के वायरल ऑडियो ने तूल पकड़ लिया है। जिलाधिकारी एमपी सिंह के निर्देश पर सहायक रिटर्निंग अफसर अमित शेखर ने सोमवार की देर शाम कोतवाली में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव का सातवां चरण जनपद में सात मार्च को समाप्त हुआ । मतदान के बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल
होने लगा जिसमें खुद को कासिमाबाद में पीठासीन अधिकारी बनाने वाला ईवीएम बदलने के लिए दबाव बनाने की बात कह रहा है। वह खुद को जमुना नगर के बगल के तरना गांव के पंडितान का रहने वाला और बाबू तूफानी सिंह महाविद्यालय में बीटीसी का विभागाध्यक्ष बता रहा है। उसने बताया कि उसकी पीठासीन अधिकारी के पद पर कासिमाबाद में तैनाती थी। उसका कहना था कि भाजपा की तुलना में समाजवादी पार्टी को ज्यादा वोट पड़ रहे हैं। हर बूथ पर दूसरी ईवीएम रखी गई हैं, जिसे स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाएगा। ऑडियो की जांच कराने की मांग सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी की थी। अब जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक रिटर्निंग अफसर अमित शेखर कासिमाबाद थाने में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें