फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मंत्री पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में निलंबित प्रधानाध्यापक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने निलंबित प्रधानाध्यापक आनंद प्रकाश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई सुभासपा के अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विशाल साहनी की तहरीर पर की गई। आरोप है कि प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष और कंपोजिट विद्यालय गुलाल सराय के निलंबित प्रधानाध्यापक आनंद यादव ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

तहरीर में इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन बताते हुए सांवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। मामले में सुभासपा नेता विशाल कुमार साहनी समेत अन्य ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि तहरीर पर आनंद प्रकाश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें